Mau News-मऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत
Mau News-जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय अजय राय का जिले में आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही अजय राय मऊ–आजमगढ़ सीमा पर पहुंचे, वहां पार्टी नेताओं और भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं, जयकारों और नारेबाज़ी के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए संगठन को मज़बूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा महिला कांग्रेस की पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं रणनीतियों को तेज़ करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Mau News-Read Also- Lalu Yadav Family Contsoversy : ‘मैंने सिर्फ अपने भाई को त्यागा है’, मुंबई रवाना होने से पहले बोलीं रोहिणी आचार्य



