Mau News-तहसील परिसर की बंद कैंटीन जल्द होगी शुरू, अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Mau News-तहसील परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी कैंटीन को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने ने कैंटीन बंद रहने से हो रही असुविधाओं को विस्तार से बताया और जल्द समाधान की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि कैंटीन को एक सप्ताह के भीतर चालू करा दिया जाएगा। इस संबंध में मातहत अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला 12 एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय ने जिलाधिकारी के आश्वासन पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कैंटीन शुरू होने से तहसील परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कानूनगो मतीन खान, परशुराम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय, रफीउल्लाह खान, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, सतीश पाण्डेय, अनिल मिश्र, सुतीक्ष्ण मिश्र, उमाशंकर उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Read Also-Hera-Pheri-3 News-हेरा फेरी 3′ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

Related Articles

Back to top button