Mau News: मुनिन्द्र कुमार मिश्रा बने बी०एस०एस० परशुराम सेना मऊ के नए जिलाध्यक्ष

Mau News: ब्राह्मण समाज के हित में कार्यरत संगठन बी०एस०एस० परशुराम सेना द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार मुनिन्द्र कुमार मिश्रा को मऊ जनपद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही संगठन ने आलोक पांडेय को युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Mau News: also read- Alia Bhatts post on India-Pakistan tension: भारत-पाक तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक संदेश, “हर वर्दी के पीछे एक मां की जागती रात होती है”

प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि हमें विश्वास है कि मुनिन्द्र मिश्रा अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही आलोक पांडेय युवाओं को संगठित कर संगठन को नई ऊर्जा देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों से संगठन को अत्यधिक अपेक्षाएँ हैं। वहीं संगठन में उत्साह की लहर है और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। संगठन को विश्वास है कि ये नियुक्तियाँ बी०एस०एस० परशुराम सेना को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।

Related Articles

Back to top button