Meerut News: भूनी टोल प्लाज़ा पर बवाल: सेना के जवान से मारपीट, ग्रामीणों का हंगामा

Meerut News: भूनी टोल प्लाज़ा पर सोमवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार टोलकर्मियों और सेना के जवान के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने टोल प्लाज़ा पर जमकर हंगामा किया।

तनाव बढ़ता देख टोलकर्मी मौके से फरार हो गए। इसी बीच पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम भी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही भीड़ ने जोरदार नारोंबाज़ी शुरू कर दी— शेर आ गया… शेर आ गया।

मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
पूर्व विधायक सोम ने चेतावनी देते हुए कहा कि— अगर जवानों का अपमान हुआ तो नतीजे गंभीर होंगे… नाप जाओगे।

फिलहाल पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button