Modi Government Midnight Decision: देश की सुरक्षा और आर्थिक फैसले, ‘रात’ में लिए गए अहम कदमों की चर्चा तेज़
Modi Government Midnight Decision: देश में बीते कुछ वर्षों में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसलों ने एक दिलचस्प संयोग को जन्म दिया है—इनमें से कई बड़े निर्णय और सैन्य अभियानों को ‘रात’ के समय अंजाम दिया गया। इस संदर्भ में एक टिप्पणी हाल ही में सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है:
“GST रात में, नोटबंदी रात में, सर्जिकल स्ट्राइक रात में, ऑपरेशन सिंदूर रात में — मतलब देश का चौकीदार जाग रहा है।”
यह टिप्पणी एक प्रतीकात्मक संदेश देती है कि जब पूरा देश सो रहा होता है, तब देश का नेतृत्व और सुरक्षाबल सजग रहते हैं और महत्वपूर्ण निर्णयों को अंजाम देते हैं।
रात के फैसलों की एक झलक:
-
नोटबंदी: 8 नवंबर 2016 की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था। इस फैसले ने पूरे देश में आर्थिक हलचल मचा दी थी और इसका उद्देश्य कालाधन पर रोक लगाना और नकली मुद्रा पर नियंत्रण था।
-
GST लागू: वस्तु एवं सेवा कर (GST) को 30 जून 2017 की आधी रात को ऐतिहासिक संसद सत्र के माध्यम से लागू किया गया था। इसे देश की टैक्स प्रणाली में सबसे बड़ा सुधार माना जाता है।
-
सर्जिकल स्ट्राइक: 28-29 सितंबर 2016 की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह कार्रवाई उरी में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।
-
ऑपरेशन सिंदूर: ताजा उदाहरण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का है, जो रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया और इसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस पूरे सन्देश का निचोड़ यही है कि जब देश गहरी नींद में होता है, तब “चौकीदार” यानी देश का नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र सतर्क रहते हैं और जरूरत पड़ने पर बड़ी कार्रवाई करने से नहीं चूकते।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के संदेश जहां सरकार की तत्परता को दर्शाते हैं, वहीं यह आम जनता के बीच एक विश्वास भी पैदा करते हैं कि देश की सुरक्षा और प्रगति की बागडोर जागते हुए हाथों में है।