UP NEWS-घोसी की जीत ने आगामी भविष्य के दिये संकेत

घोसी की महान जनता ने आने वाले कल का स्पष्ट संदेश दे दिया है

https://youtu.be/UiaKB-OhCdU?si=RVpNoXjoWD0b727H

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट के सभागार में सम्पन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. एम.आई. जावेद ने की।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने की।  बैठक का संचालन समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन घोसी ने की।  बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इण्डिया गठबन्धन की जीत लोकतंत्र की जीत है।  घोसी की महान जनता ने आने वाले कल का स्पष्ट संदेश दे दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इण्डिया गठबन्धन उ0प्र0 में सर्वाधिक सीटें जीतने जा रहा है।  बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. जावेद ने कहा कि घोसी उपचुनाव का परिणाम यह बताने के लिए काफी है, अखिलेश यादव  सर्वसमाज के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। डा0 जावेद ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अभी से 2024 में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए और अपने बूथों को मजबूत करें, सबसे बड़े नेता वही होता है जो अपना बूथ जीतकर आए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष मो0 इरशाद ने कहा कि आवारा पशुओं से किसान परेशान है। जिला उपाध्यक्ष मो0 जह़ीर ने कहा कि बढ़ती हुई मंहगाई ने आम जनमानस का जीना मुश्किल कर दिया है।  


बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मो0 हासिम, डा0 शमशुल हक, अहमद हसन, मो0 फैसल खान, मो0 नईम, फैजी खां, मकसूद अली, तुषार आहूजा, मो0 नईम, निखिल गिडवानी, मो0 फिरोज, महताब अहमद, दिलशाद अहमद, मो0 इमरान, मो0 फैजान रज़ा, सलाउद्दीन रायनी, मो0 हलीम, मुस्तकीम अहमद, मो0 वसीम सलमानी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button