MP News- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ. मोहन यादव

MP News-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ने प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की बहनों को लेकर की गई निंदनीय टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की बहनों को शराबी कहकर आधी आबादी का अपमान किया है। पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हरतालिका तीज पर बहनों का अपमान, संस्कृति पर सीधा प्रहार है।

भाजपा और प्रदेश सरकार बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरतालिका तीज के पावन पर्व के दिन कांग्रेस पार्टी के नेता जीतू पटवारी द्वारा किया गया अपमान को भारतीय जनता पार्टी और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनाओं के लिए लगातार काम कर रही है। 50 प्रतिशत आबादी के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने संसद और राज्यों की विधानाभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनाकर महिलाओं को समाज में भागीदारी बढ़ाने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना के साथ कई योजनाओं महिलाओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जीतू पटवारी ने बहनों को लेकर अमर्यादित बयान देकर मध्य प्रदेश की आधी आबादी का अपमान किया है। ऐसे निंदनीय बयान के लिए पटवारी और कांग्रेस पार्टी को बहनों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता ही महिला विरोधी हो गई है। कांग्रेस नेता कभी महिलाओं को बोरे में भरकर अलग पटकने की बात करते हैं तो कभी अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लाडली बहनों के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा सरकार बहन-बेटियों के कल्याण की योजना चला रही है। कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयानों को मध्य प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और जनता कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी।

भाजपा सरकार बहनों को आर्थिक सशक्त कर रही, इसलिए कांग्रेस बौखलाई हैः खण्डेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लाडली बहनों को सम्मान पूर्वक आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है, इसलिए कांग्रेस चिढ़ी है और उसके नेता बौखलाए हुए हैं। जीतू पटवारी का बहनों को लेकर दिया गया बयान बहुत ही निदंनीय है। भाजपा और प्रदेश सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना कांग्रेस की संस्कृति बन गयी है।

उन्होंने कहा कि आज बहनों का हरतालिका तीज का पर्व है, उनका अपने परिवार के लिए किए जाने वाले त्याग के लिए जितना सम्मान किया जाए कम है। आज महिलाएं निर्जला उपवास रखकर पूजा-पाठ और भगवान की आराधना में लीन हैं। ऐसे समय में राहुल गांधी के कृपापात्र जीतू पटवारी का मातृशक्ति के खिलाफ अमर्यादित बयान बेहद निंदनीद है। पटवारी के बयान की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अपने कार्यकर्ताओं को कैसी शिक्षा देते हैं, यह जीतू पटवारी की भाषा से स्पष्ट हो रहा है। पटवारी के बयान से स्पष्ट है कि कांग्रेस और जीतू पटवारी के मन में बहनों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयान देना, आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी जैसे नेताओं की संस्कृति में है। कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के लिए प्रदेश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

MP News-Read Also-Kaushambhi news: कौशांबी पुलिस की अनोखी पहल, लापता बच्चों को नोएडा से ढूंढकर परिजनों को सौंपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button