New Delhi: डीटीसी टर्मिनलों पर ठंडा और शुद्ध पानी दे रहे हैं जलदूत स्वयंसेवक- पंकज कुमार सिंह
New Delhi: दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जलदूत स्वयंसेवक ठंडा पानी दिल्ली परिवहन निगम के टर्मिनलों दे रहे हैं। यह जानकारी परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर साझा की।
उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि नेहरू प्लेस, हौज खास, सेक्टर 22 रोहिणी, मंगोलपुरी क्यू ब्लॉक, मेहरौली, उत्तम नगर और पंजाबी बाग जैसे प्रमुख डीटीसी टर्मिनलों पर जलदूत स्वयंसेवक यात्रियों को ठंडा और शुद्ध आरो पानी मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि यह व्यवस्था दिल्ली सरकार के हीट एक्शन प्लान 2025 के अंतर्गत चलाई जा रही है ताकि हर यात्री को गर्मी से राहत और स्वच्छ जल मिले।
उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 20 मई को नेहरू प्लेस बस टर्मिनल पर जलदूत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत दिल्ली के सभी बस टर्मिनल पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर लगाए जा रहे हैं। इसे 14 बस टर्मिनल पर लगाया जा रहा है। इसके अलावा 500 से अधिक बस स्टाप पर ‘जल दूत’ स्वयंसेवक तैनात किए जा रहे हैं, जो यात्रियों को ठंडा और साफ पानी देंगे।
New Delhi: also read- Iran retaliates against Israel: ईरान का इजराइल पर जवाबी हमला, 100 से ज्यादा ड्रोन दागे
गर्मी का सबसे ज्यादा असर खुले में काम करने वाले और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वालों पर होता हैं। ऐसे में डीटीसी द्वारा ठंडा और साफ पानी उपलब्ध कराना एक बहुत जरूरी और नेक काम है। विशेष रूप से प्रशिक्षित जलदूत स्वयंसेवक गर्मी के मौसम में यात्रियों की मदद कर रहे हैं। ये जलदूत स्वयंसेवक न केवल पानी देंगे, बल्कि लू से बचाव के उपाय भी बताएंगे और अगर कोई यात्री गर्मी और लू लगने से बीमार हुआ तो उसका प्राथमिक उपचार में मदद करेंगे।