New Delhi-भारत करेगा म्यांमार के शिक्षा क्षेत्र की मदद, आधुनिक लैब उपकरणों की होगी सप्लाई

New Delhi-भारत ने म्यांमार के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। भारत की ओर से म्यांमार को आधुनिक लैब उपकरण और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वहां रिसर्च और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा।

इसको लेकर भारत और म्यांमार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू नेपीडॉ स्टेट एकेडमी के लिए लैब उपकरणों की सप्लाई को लेकर किया गया है। समझौते पर भारत की ओर से राजदूत अभय ठाकुर और म्यांमार की ओर से उप शिक्षा मंत्री डॉ. ज़ॉ मिंट ने हस्ताक्षर किए।

नेपीडॉ स्टेट एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में म्यांमार के शिक्षा मंत्री डॉ. चाव चाव सेन और एकेडमी की रेक्टर डॉ. नू नू ल्विन भी मौजूद रहीं। भारतीय दूतावास ने बताया कि इस परियोजना के तहत लैब उपकरणों की सप्लाई के साथ-साथ उनकी इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग भी की जाएगी।

इस प्रोजेक्ट से एकेडमी में मास्टर्स और पोस्ट-डॉक्टोरल स्तर की पढ़ाई और रिसर्च कार्य को मजबूती मिलेगी। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद अब इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।

भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत म्यांमार को लगातार सहयोग देता रहा है। यह परियोजना म्यांमार के शिक्षा क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अलावा भारत आईटी, कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, शॉर्ट टर्म कोर्स और छात्रवृत्ति के जरिए भी म्यांमार की मदद करता आ रहा है।

News Delhi-Mumbai News-संघ प्रमुख के साथ भोजन को लेकर मचे विवाद पर अनदान का जवाब, संजय राउत पर साधा तीखा निशाना

Related Articles

Back to top button