New Delhi News-दिल्ली वासियों के लिए बड़ी राहत: होली-दीवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, खाते में आएंगे 853 रुपये

New Delhi News-दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली से पहले लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब राजधानी के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक गैस सिलेंडर के बराबर ₹853 सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएँगे। इसका लक्ष्य त्योहारों के समय लोगों की मुश्किलें कम करना है।

सरकार ने बताया है कि यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे परिवारों के खाते में भेजी जाएगी, ताकि गैस सिलेंडर खरीदने में आसानी हो। पात्र परिवार इस पैसे का उपयोग अपने पास के गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने में कर सकेंगे।

योजना का लाभ मुख्य रूप से राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा। इसका मकसद महंगाई के बीच जनता को त्योहारों के समय आर्थिक सहारा देना है। पाइपलाइन गैस (पीएनजी) लेने वाले परिवारों को भी यही राशि दी जाएगी, ताकि सबको बराबर फायदा मिल सके।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि इससे गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के घरों को गैस खर्च में राहत मिलेगी और त्योहारों की खुशियाँ और बढ़ेंगी।

Read Also-Sonbhadra News-सड़क सुरक्षा में मिसाल बने हिंडालको रेनुसागर के विद्यार्थी, परिवहन विभाग ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button