New Delhi News-दिल्ली के महापौर ने रेखा गु्प्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दी बधाई
New Delhi News- दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक कार्यकम का आयोजन किया। इस दौरान फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने रेखा गुप्ता से बात की।
दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह भी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही दिल्ली सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सरकार को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना भी की।
भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी 100 दिन की रिपोर्ट पेश कर दी है। जिससे दिल्ली की जनता बेहद खुश है।
महापौर ने कहा कि दिल्ली में ट्रीपल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। आने वाले समय में दिल्ली में विकास के सभी कार्य किए जाएंगे ताकि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित राजधानी बनाया जा सके।
सिंह ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली की सड़को को ठीक करने से लेकर के कूड़े के पहाड़ तक हटाने का काम किया जा रहा है। ताकि दिल्ली की जनता को स्वच्छ और सुंदर वातावरण दिया जा सके।
इस दौरान सिंह ने आआपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ और सफाई के क्षेत्र में जो काम दस साल में केजरीवाल की पार्टी नही कर पाई। वह काम रेखा गुप्ता की सरकार ने 100 दिन के अंदर कर दिया।
उन्होंने आआपा के कार्यो की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले दस साल में केजरीवाल की सरकार अस्पतालों में प्रति हजार मरीजों के लिए एक बिस्तर उपलब्ध कराने में भी विफल रही थी। आआपा के लोग स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार के बारे में बात करते थे लेकिन काम एक भी नही किया।
New Delhi News-Read Also-Haridwar News-यूपी सिंचाई विभाग ने बैरागी कैंप से हटाया अतिक्रमण
इकबाल सिंह ने कहा कि पिछले 27 सालों से दिल्ली में भ्रष्टाचार की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और आआपा ने दिल्ली की जनता को ठगने के अलावा कोई काम नही किया। लेकिन अब भाजपा की सरकार बनने के बाद दिल्ली विकास की ओर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जय भगवान यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद मनोज तिवारी और निगम पार्षद मौजूद रहे।