New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हो रहा है, जिससे इसके विशेष महत्व की संभावना जताई जा रही है।
जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू
प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक एक दिन बाद, 22 सितंबर से देशभर में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू की जाएंगी। सरकार ने हाल ही में इन दरों में व्यापक कटौती की है।
अधिकांश वस्तुएं अब 5% के दायरे में
सरकार ने 12% और 28% की दरों को समाप्त कर दिया है, जिससे अब अधिकांश उपभोक्ता वस्तुएं केवल 5% जीएसटी के दायरे में आ गई हैं। हालांकि, कुछ अत्यधिक लग्जरी वस्तुओं को 40% की उच्चतम दर में रखा गया है।
New Delhi: also read- Piyush Goyal visit US: पीयूष गोयल व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका रवाना होंगे
प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण: “विकास की दोहरी खुराक”
प्रधानमंत्री ने नई दरों को देश के विकास की “दोहरी खुराक” बताया है। उन्होंने कहा कि इससे हर परिवार की बचत बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।