सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा- भारत का लोकतंत्र खतरे में आ चुका है
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भारत का लोकतंत्र खतरे में आ चुका है। भाजपा द्वारा पत्रकारों पर दमनकारी रवैया अपना कर उन्हें सच बात न लिखने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसा न करने वाले मीडिया के साथियों पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का काम किया जा रहा है, जो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में जाना जाएगा।
यह बात सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यहां किसान, मजदूर, नौजवान, पटेल यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा प्रदेश में जंगल राज है। मंहगाई चरमसीमा पर है। उधोग धंधे बंद होते जा रहे हैं। देश का नौजवान बेरोजगारी, भुखमरी के कंगार पर है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि आने वाले चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों के संशोधन, वोट बढ़ाने के साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के डाक बैलेट पेपर पर गम्भीरता से लगें।
जिससे 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर सपा के विधायक नरेन्द्र वर्मा, शमीम कौसर, छत्रपाल यादव, पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर, चित्रकेश यादव सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया। साथ ही विभिन्न समुदाय की ओर से उन्हें स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।