देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने किया एनपीएस रूपी रावण दहन : बीपी रावत
मिर्जापुर। दशहरा पर्व पर देश के 75लाख एनपीएस कार्मिकों ने एनपीएस काला कानून व्यवस्था को रावण जैसा मानकर देश भर में एनपीएस रूपी रावण दहन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि देश के सभी एनपीएस कार्मिकों के लिए एनपीएस काला कानून अभिशाप बन चुका है राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के द्धारा हर पर्व त्यौहार पर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है सभी राज्य सरकारों एवं केंद्र सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी जाती है।
लेकिन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें गंभीर नही है जो कि अत्यंत चिंताजनक है राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के द्धारा इस बार दशहरा पर्व पर एनपीएस रूपी रावण दहन करके राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को अनोखे अंदाज में पुरानी पेंशन बहाल कराने का संदेश देने का काम किया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देश के 75लाख कर्मचारी, शिक्षक ,अधिकारी, डाक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी, सभी ने अपने परिवारजनों के साथ एनपीएस रूपी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया है और एनपीएस काला कानून कितना कष्ट कारी है। इसके बारे में जानकारी दी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि जब तक देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों के हित में पुरानी पेंशन बहाल नही की जाती तब तक हर वर्ष दशहरा पर्व पर एनपीएस रूपी रावण दहन कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे आने वाले वर्षो में एनपीएस रूपी रावण दहन कार्यक्रम बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी पुरानी पेंशन देश के कार्मिकों का अधिकार है।
इसके लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा बड़े आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार कर रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, राकेश कंधारिया, डा पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, पंकज सिंह, विमलेश अग्रहरी, शहजाद अहमद, प्रदीप उपाध्याय, अनिल बडोनी, सीताराम पोखरियाल, शोभनाथ यादव, जगदीश यादव, संपत कुमार स्वामी, डा पुरुषोत्तम , श्यामसुंदर शर्मा, भूपेंद्र सिंह, गुलजुवरे डेंग, मृग नयनी सलतुजा ने मुख्य रूप से अपने अपने राज्यों मे कार्यक्रम को सफल बनाया।