Trending

अफगानिस्तान: कपिसा में अफगानी रक्षा बलों ने 30 तालिबानी को किया ढेर

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कपिसा में अफगानी रक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान अलकायदा से जुड़े 16 आतंकियों समेत तालिबान के 30 आतंकवादी मार गिराया है। अफगानी राष्ट्रीय रक्षा बलों एवं अफगानी राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने कपिसा के निजरब जिले में संयुक्त अभियान चलाया जिसमें 30 तालिबानी आतंकवादी मारे गये।

इनमें अलकायदा आतंकवादी समूह से जुड़े 16 पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल हैं। इस अभियान में छह अन्य आतंकवादी घायल हो गये।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी नष्ट किये गए।

इस दौरान हाजियन, खलीफा जन, जाकिर खेल कोचक और बडाखेल गांवों को तालिबानियों से पूरी तरह मुक्त करा लिया गया। इलाके में अभी अभियान चल रहा है।

Related Articles

Back to top button