Raipur- भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नालंदा परिसर पहुंचकर छात्रों से किया संवाद

Raipur- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार देर शाम के नालंदा परिसर पहुंचे। वहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से उन्होंने संवाद किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के विधायक कॉलोनी स्थित निवास भी पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी भाजपा की सदस्यता का नवीनीकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के साथ राजधानी के नालंदा परिसर पहुंचे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर जेपी नड्डा ने युवाओं को सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button