Trending

बंगाल चुनाव के बीच एनआईए की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी नेता छत्रधर महतो को किया गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और टीएमसी नेता छत्रधर महतो को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। एनआईए ने महतो को देर रात 3 बजे लालगढ़ में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। महतो को दीदी का दूत भी कहा जाता है। साल 2009 में भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को कथित तौर पर हाईजैक करने के आरोप में महतो को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि साल 2009 में छत्रधर महतो और उसके सहयोगियों ने फायरिंग करके राजधानी एक्सप्रेस को अपने कब्जे में करने की कोशिश की थी और लगभग 4 से 5 घंटे तक ये ड्रामा चला था। महतो को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी महतो को एनआईए ने गिरफ्तार किया था, लेकिन जेल से आने के बाद महतो को टीएमसी में शामिल कर लिया गया था।

छत्रधर महतो बीते साल माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। झारग्राम के छत्रधर महतो आदिवासियों का एक चेहरा हैं, वो विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से लगातार प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले वे कभी बंगाल में सीपीआईएम का खास चेहरा रहे थे।

छत्रधर महतो आज ममता बनर्जी के कोर स्टेट कमेटी में सदस्य हैं और इन्हें ममता बनर्जी का बेहद नजदीकी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि छात्रधर महतो की पकड़ बंगाल के जंगलमहल इलाके में इतनी ज्यादा है कि उसने जेल में रहते हुए ही तृणमूल कांग्रेस को 2016 के विधानसभा चुनावों में यहां से जीत दिला दी थी।

Related Articles

Back to top button