Trending

राष्ट्रपति ने लगाई मोहर, जस्टिस एनवी रमण होंगे देश के 48वें सीजेआई, इस दिन लेगें शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश एनवी रमन को देश का नया मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है। विधि एवम् न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध दो में प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति रमन को नया सीजेआई नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे की सेवानिवृत्ति के बाद से प्रभावी होगा। इस नियुक्ति से सम्बन्धित वारंट और अधिसूचना न्यायमूर्ति रमन को सौंप दी गई है। वह देश के 48वें सीजेआई होंगे। उनका शपथ ग्रहण 24 अप्रैल को होगा।

कौन हैं न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना ?

एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में एक कृषि परिवार में हुआ था। न्यायमूर्ति रमन्ना ने दस फरवरी 1983 में वकालत शुरू कर दी थी। न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने विज्ञान और वकालत में स्नातक किया है। 27 जून 2000 को जस्टिस रमन्ना आंध प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए।

Related Articles

Back to top button