Trending

मंगल ग्रह पर नासा के हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर पहुंचा एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सफलता की एक नई छलांग लगाई है। नासा के एक छोटे से हेलिकॉप्टर ने सोमवार तड़के मंगल ग्रह की सतह से उड़ान भरी। ऐसा पहली बार है जब किसी अन्य ग्रह पर किसी एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी हो। नासा के अधिकारियों इसकी तुलना राइट ब्रदर्स के पहली बार 1903 में पहुंचने की इससे तुलना की है।

इनजेनयुटी नाम का यह अमेरिकी हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह के उन स्थानों से आंकड़ों को लाने में सक्षम होगा, जहां पर रोवर नहीं पहुंच सकता है। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने की पहली तारीफ 11 अप्रैल तय की गई थी। लेकिन, उसके बाद कई बार तकनीकी समस्या के कारण उड़ान रोकी जाती रही।

इनजेनयुटी की मंगल ग्रह पर उडान नासा की एक महत्वपूर्ण कामयाबी है। रोबोट रोटर क्राफ्ट हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर रोवर पर्सिवियरेंस के साथ जोड़कर भेजा गया था। जिजेरो क्रेटर में रोवर 18 फरवरी को पहुंच गया था। हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के करीब पौने तीन घंटे बाद आंकड़े मिलना शुरू हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button