Trending

दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, फैंस ने जताया दुख

नई दिल्ली। संगीतकार श्रवण का कोरोना महामारी के चलते निधन हो गया है। वह कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस चपेट में आ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि संगीतकार श्रवण का निधन हो गया है। कोमल नाहटा ने लिखा है, ‘संगीतकार श्रवण का निधन कोरोना की वजह से हो गया है।

यह संगीत जगत के लिए बहुत ही बुरी खबर है।’ श्रवण के निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुख और शोक जताया है। इसके अलावा कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

श्रवण एक अच्छे संगीतकार के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया था। उनके गाने काफी पसंद किए जाते थेl श्रवण राठौड़ को मुंबई के अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। उनका निधन 66 वर्ष की आयु में हुआ है। उनके बेटे संजीव राठौड़ ने पिता को कोरोना वायरस होने की पुष्टि की थी। संजीव राठौड़ ने यह भी बताया था कि श्रवण एसएल रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती थे।

नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। इनमें ‘आशिकी’, शाहरुख खान की फिल्म ‘परदेस’, ‘साजन’ और ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल है। इसके बाद नदीम-श्रवण की जोड़ी सन 2000 में टूट गई। दोनों ने एक बार फिर डेविड धवन की फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ के लिए भी गाने बनाए थे।

श्रवण राठोड़ की अपनी एक फैन फॉलोइंग थीl उनकी फिल्म आशिकी के गाने आज भी लोगों को पसंद आते है। इसके अलावा श्रवण कई शो में जज बनकर भी आ चुके थे। उन्होंने कई रियलिटी शो भी जज किए थे। उनके जाने से संगीत जगत को एक गहरा आघात लगा है। बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके है।

Related Articles

Back to top button