Nikki Murder Case: क्या अय्याश था विपिन? दूसरी लड़की से अफेयर और वायरल वीडियो

Nikki Murder Case: अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए कथित तौर पर जलाकर मारने के आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुए विपिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक तरफ जहां वह खुद को बेकसूर बता रहा है, वहीं निक्की के परिजन उस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले के साथ ही, विपिन का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसकी जमकर पिटाई हो रही है, और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दूसरी लड़की के साथ घूमने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में विपिन एक लड़की के साथ कार में घूम रहा था, जब उसके परिजनों ने उसे देख लिया। इसके बाद परिजनों ने बीच सड़क पर ही विपिन की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह घटना दिल्ली में हुई थी, जहां विपिन अपने परिजनों से बचने की कोशिश कर रहा था लेकिन पकड़ा गया।

Nikki Murder Case: also read- Asia Cup 2025: कोरिया हॉकी टीम का राजगीर में जोरदार स्वागत, खिताब बचाने का है लक्ष्य

पुलिस एनकाउंटर और गिरफ्तारी

विपिन को गिरफ्तार करने के बाद, बीते रविवार को ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे पर पुलिस और विपिन के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, विपिन को कासना पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान, उसने हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो पुलिस को उसके पैर में गोली मारनी पड़ी। घायल होने के बाद विपिन को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button