Sonbhadra news: राबर्ट्सगंज विधानसभा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा की रूपरेखा तय, 6 नवंबर को होगा आयोजन
Sonbhadra news: भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली पदयात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार करना था।
6 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 नवंबर 2025 को राबर्ट्सगंज विधानसभा की ओर से एक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रामगढ़ बाजार से प्रारंभ होकर चतरा तक जाएगी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता की भी बड़ी भागीदारी रहेगी।
नेताओं ने क्या कहा
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी रमेश मिश्रा ने कहा, “सरदार पटेल ने देश की 500 रियासतों को एकजुट कर भारत को अखंडता प्रदान की। भाजपा की विचारधारा स्वदेशी है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारें विदेशी सोच से प्रभावित रही हैं। अब मोदी सरकार के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के लिए सार्थक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।”
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा, “यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। भाजपा हर बूथ तक सरदार पटेल का संदेश पहुंचाएगी। पार्टी ने सरदार पटेल को सच्चा सम्मान देते हुए उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनवाई है।”
Sonbhadra news: also read- Sonbhadra Chhath Puja Update : महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा अर्चना
अन्य वक्ताओं और उपस्थित गणमान्य
बैठक को नागेश्वर पांडेय और शीतला आचार्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सुरेश शुक्ला, मनोज सोनकर, दिलीप चौबे, योगेंद्र बिंद, विनय श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, मुन्ना धांगर, अजय पांडेय, अनुपम तिवारी, सुभाष पाठक, विमलेश पटेल, अमन वर्मा, श्यामू मिश्रा, रामकुमार सहित विधानसभा टोली के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


