Richest Celebrity: बॉलीवुड vs राजनीति! परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से कितनी अमीर?

Richest Celebrity: बॉलीवुड और राजनीति की चर्चित जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक है, तो दूसरी तरफ राजनीति की सादगी—और यही फर्क उनकी संपत्ति में भी साफ दिखाई देता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ लगभग 74 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स हैं। उनके पास लग्ज़री कारों का शानदार कलेक्शन भी है, जिसमें Audi Q7, Audi Q4 और Range Rover Vogue जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

वहीं, राघव चड्ढा की संपत्ति चुनावी हलफनामों के मुताबिक करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। वह एक साधारण जीवनशैली को प्राथमिकता देते हैं। उनके पास दिल्ली में एक घर, एक कार और सीमित मात्रा में सोना है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे राघव की आय राजनीति और पेशेवर पृष्ठभूमि से जुड़ी है, जो मनोरंजन उद्योग की तुलना में कम होती है।

दोनों की कमाई में यह अंतर उनके काम के क्षेत्र की वजह से है। फिल्म इंडस्ट्री में ब्रांड डील्स और बड़े प्रोजेक्ट्स से कमाई के कई अवसर मिलते हैं, जबकि राजनीति में आय के स्रोत सीमित रहते हैं।

Also Read: Necrogamy: यहां मौत के बाद भी नहीं टूटता रिश्ता, ऐसा देश जहां मुर्दे से शादी करने का है कानून।

इस कपल की लव स्टोरी भी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं और मई 2023 में दिल्ली में सगाई हुई। 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों ने शादी रचाई।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button