Parneeti Chopra Pregnancy: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री

Parneeti Chopra Pregnancy: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति अपने पहले बच्चे के आगमन की तैयारी में हैं और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में भर्ती, परिवार साथ मौजूद

परिणीति चोपड़ा को रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके साथ राघव चड्ढा और दोनों के परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, यह जोड़ा अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित है और परिवार भी इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

गर्भावस्था के दौरान दिल्ली में रहीं परिणीति

गर्भावस्था के दौरान परिणीति दिल्ली में ही रहीं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहीं। उन्होंने हाल ही में यूट्यूब चैनल भी फिर से शुरू किया, जिसमें उन्होंने पहली बार बेबी बंप दिखाया।

Parneeti Chopra Pregnancy: also read- Almaty Open 2025: डकवर्थ को हराकर फाइनल में पहुंचे डेनिल मेदवेदेव, मिशेलसन को दी मात

दिवाली पर खुशियों की सौगात

यह दिवाली परिणीति और राघव के लिए सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि नन्हे मेहमान के स्वागत की घड़ी भी है। परिवार के सदस्य इस पल को लेकर बेहद भावुक और उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button