Bhojpuri Power Star : पवन सिंह ने मनीषा रानी के घर खाया मछली-भात, मुंबई में हुई खास मुलाकात
Bhojpuri Power Star : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों मुंबई में हैं और इसी दौरान वह सोशल मीडिया सेंसेशन व एक्ट्रेस मनीषा रानी से मिलने उनके घर पहुंचे। इस खास मुलाकात की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मनीषा रानी ने पवन सिंह की डिमांड पर उनका फेवरेट खाना मछली-भात खुद तैयार किया।
बताया जा रहा है कि पवन सिंह और मनीषा रानी की यह मुलाकात बेहद अनौपचारिक और घरेलू माहौल में हुई। मनीषा ने पूरे प्यार और अपनापन के साथ पवन सिंह की खातिरदारी की। मछली-भात खाते हुए दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
फैंस के बीच इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चा है। कुछ लोग इसे दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ फैंस दोनों के बीच किसी नए प्रोजेक्ट की अटकलें भी लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक पवन सिंह या मनीषा रानी की तरफ से किसी नए काम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं मनीषा रानी अपनी बेबाक अंदाज और सोशल मीडिया मौजूदगी की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।
मुंबई में हुई यह मुलाकात भले ही निजी रही हो, लेकिन पवन सिंह का मनीषा रानी के घर मछली-भात खाना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।



