Global Diplomacy News: मॉरीशस पीएम नवीन रामगुलाम और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत,AI समिट में सहयोग पर जोर

Global Diplomacy News: भारत और मॉरीशस के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम के बीच अहम फोन वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही आगामी एआई इम्पैक्ट समिट में सहयोग को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने बातचीत को रचनात्मक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत और मॉरीशस विकास, नवाचार और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह भारत में आयोजित होने वाला एआई इम्पैक्ट समिट दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग को नई दिशा देगा।

Also Read: Healthy Lifestyle Tips: डायबिटीज का खतरा घटाने में कारगर ये 6 सुपरफूड्स, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन वार्ता को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और जन-केंद्रित रिश्ते बेहद मजबूत हैं और भविष्य में इन्हें और गहरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

दोनों नेताओं की इस बातचीत को भारत-मॉरीशस संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों में सहयोग को लेकर दोनों देशों की सक्रियता आने वाले समय में नई संभावनाएं पैदा कर सकती है। पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर भी उत्साह जताया।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button