प्रतापगढ़: कोहंडौर क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Pratapgarh News-प्रतापगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज ने थाना कोहंडौर क्षेत्र में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ थाना प्रभारी धनंजय राय भी मौजूद रहे।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता



