Pratapgarh News-“मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का आयोजन
“Save MNREGA Struggle”-जिला सचिव मो. दिलशाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
Pratapgarh News-“मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत आज प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला सचिव मो. दिलशाद के नेतृत्व में मऊहार एवं शहीद शिव बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष मो. सब्बीर के नेतृत्व में भंगवा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मनरेगा को बदलकर नया रूप देकर श्रमिकों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में गरीबों के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को धीरे-धीरे समाप्त कर रही है। आज किसान खाद की किल्लत और कर्ज से परेशान है, आम जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन इसके बावजूद सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर कर रही है।
मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा एवं जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा अधिनियम 2005 में पारित हुआ था और 2 फरवरी 2006 को पहले चरण में 200 जिलों में लागू किया गया। बाद में 2008 में इसे पूरे देश में लागू किया गया, जो ग्रामीण परिवारों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह योजना भी रास नहीं आ रही है, लेकिन इसे बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जिला सचिव मो. दिलशाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
चौपाल में जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, नगर सचिव अरबाज आलम, राम कुमार पटेल, रामगोपाल, जय सिंह, मो. इस्तियाक, हाशिम अली, संगीता विश्वकर्मा, सोना देवी, बबिता, शीला, सरिता, अनिता, परमिला, सुनीता विश्वकर्मा, पुनीत प्रजापति, करिश्मा गौतम, पप्पू, हाफिज अली, मो. इरफान, नीता देवी, राम खेलावन, माताफेर गौतम, पार्वती पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी वेदान्त तिवारी, कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।
रिपोर्ट:उमेश पाण्डेय



