Pratapgarh News-“मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत प्रतापगढ़ में चौपाल, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
Pratapgarh News-“मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत आज सदर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, सदर बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एसआईआर जिला कोऑर्डिनेटर रामशिरोमणि वर्मा के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं मनरेगा से संबंधित महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी और रामशिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा:
“मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्तमान सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर करने की साजिश कर रही है और मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कांग्रेस इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में पूरी तरह बहाल करना हमारी प्रमुख मांग है।”
इस अवसर पर मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल ने कहा:
“मनरेगा कानून मजदूरों का वैधानिक और संवैधानिक अधिकार है। संबंधित कानूनों को रद्द कर मनरेगा को पूर्ण रूप से बहाल किया जाए और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। कांग्रेस पार्टी मजदूरों की आवाज सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक उठाएगी और गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी।”
कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल और जिला कांग्रेस प्रवक्ता मासूम हैदर ने आरोप लगाया कि:
“एसआईआर के माध्यम से भाजपा चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। मताधिकार छीनना और मजदूरों के हाथ से काम वापस लेना लोकतंत्र पर चोट है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास है।”
सैकड़ों लोगों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी संवैधानिक अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट ऋषिराम वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, सुधीर तिवारी, कपिल ओझा, ओम प्रकाश सरोज, हजारी लाल वर्मा, शुभम शुक्ल, देवमणि पाण्डेय, नूर आलम, सुभाष चंद्र वर्मा, कौशल सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र पटेल, मोहम्मद इदरीश, एल.बी. पटेल, दयाशंकर सिंह, घनश्याम यादव, सुनील वर्मा, रामकरन वर्मा, अरविंद वर्मा, कृष्ण बहादुर पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी वेदांत तिवारी, कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।
इसे भी पढ़ें-Cricket News-भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की



