Pratapgarh News: प्रतापगढ़ पहुंचे परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, कोर कमेटी व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
Pratapgarh News:उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रतापगढ़ आगमन पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
मंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा सहित राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन से आए दल द्वारा मंत्री को पारंपरिक सम्मान के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में जनपद की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
Read Also-Film-Alpha-Release-Date: यश राज फिल्म्स की ‘अल्फा’ 10 जुलाई को होगी रिलीज
बैठक शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।



