Pratapgarh News-नवरात्र व ईद को लेकर थाना उदयपुर में शांति बैठक आयोजित

Pratapgarh News-आगामी नवरात्रि और ईद पर्व को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आईपीएस मोहम्मद आफताब आलम ने की।

इस दौरान क्षेत्र के मौलवी, मुतवल्ली, धर्मगुरु और पुजारियों को बुलाकर आपसी समन्वय और शांति बनाए रखने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। सभी धर्मगुरुओं से समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।

प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें।

Read Also-US Israel Iran Conflict : ‘NATO की जरूरत नहीं, अमेरिका अकेले सक्षम’, ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Related Articles

Back to top button