Pratapgarh News-अमीपुर में शिक्षा का उत्सव: मेधावी छात्रों की सम्मानित विदाई, रैली से गांव में गूंजा ‘स्कूल चलो’ का संदेश।

Pratapgarh News-विकासखंड बाबागंज के ग्राम प्राथमिक विद्यालय अमीपुर में नए सत्र का पहला दिन शिक्षा के उत्सव में बदल गया। कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और विदाई की हल्की भावुकता साफ झलक रही थी।

प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंकपत्र के साथ कॉपी, पेन और पानी की बोतल भेंट की गई। खास आकर्षण रही वह मेधावी छात्रा, जिसने 700 में से 693 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ग्राम प्रधान के पुत्र दरोगा पटेल ने उसे विशेष उपहार देकर सम्मानित किया और आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

मंच से बोलते हुए टॉपर छात्रा ने अपनी सफलता का मंत्र साझा किया—नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और शिक्षकों का सम्मान। उसके प्रेरक शब्दों ने छोटे बच्चों में पढ़ाई के प्रति नई उमंग जगा दी।

कार्यक्रम के बाद ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों के हाथों में तख्तियां और गूंजते नारों ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया—“हर घर से एक ही नारा, स्कूल जाएं बच्चे हमारा।” नून रोटी खाएगे पढ़ने ज़रूर जाएंगे, सब पढ़े सब बढे रैली के जरिए अभिभावकों को शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई।

यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए यादगार बना, बल्कि गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ। विद्यालय के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से हर बच्चा सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक – मुकेश पटेल , दिलीप पटेल ,नेहा श्रीवास ,सलमा कोरी, शिक्षामित्र जाहिदा परवीन नीलम देवी की ग्रामीणों ने प्रशंसा किया।

Read Also-Iran Cyber Attack : ईरान का कथित साइबर-अटैक, बहरीन में Amazon डेटा सेंटर पर असर – बढ़ा वैश्विक तनाव

Related Articles

Back to top button