Pratapgarh News-लालगंज के बेलहा आईटीआई में प्रशिक्षण का संसद में गूंजा मुददा, प्रमोद ने दागा सवाल
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने एलपीजी गैस सिलेण्डर की काला बाजारी पर पीएम पर जमकर साधा निशाना
Pratapgarh News-जिले के लालगंज क्षेत्र के बेलहा स्थित आईटीआई में प्रशिक्षण शुरू न होने को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संसद में सवाल दागा है। बुधवार की देर शाम राज्यसभा में शिक्षा से जुडी चर्चा में शामिल होते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि लालगंज तहसील के अन्तर्गत रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के बेलहा में सरकार की ओर से राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान की मंजूरी दी गयी। इसके तहत छः करोड़ सत्ताईस लाख इक्यावन हजार की लागत से भवन का निर्माण कराया गया। पिछले आठ वर्षो से इस संस्थान में शिक्षकों व स्टाफ की कमी से प्रशिक्षण नही हो रहा है। उन्होने सरकार को बताया कि इस संस्थान के छात्रों का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में कराया जा रहा है।
उन्होने कहा कि सरकार से पूछा कि करोड़ों रूपये की धनराशि खर्च होने के बावजूद प्रशिक्षण न होने के कारण संस्थान को खोले जाने का क्या औचित्य है। उन्होने सरकार से अविलम्ब लालगंज में ही शिक्षकों की नियुक्ति कर छात्रों के प्रशिक्षण का गुणवत्तापूर्ण प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जाने पर जोर दिया। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की नाकामी पर भी गुरूवार को हमला किया है। उन्होने कहा कि गैस एजेन्सियो पर लोगों की लम्बी लम्बी लाईनें एलपीजी गैस सिलेण्डर को दोगुना से लेकर तीन गुना तक ब्लैक में खरीदने की पीड़ा झेलनी पड़ रही है। उन्होने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि किराए के कमरो मे रहने वाले छात्र या तो एक बार खाना खा रहे हैं या फिर पैसे की कमी के कारण चार चार, पांच पांच छात्र एक साथ खाना बना रहे हैं। उन्होने कहा कि एलपीजी संकट के कारण रोजी रोटी कमाने के लिए घर छोडकर शहरों मे आये मजदूर वापस अपने घरों को लौट रहे हैं।
उन्होने पीएम से सवाल दागा कि दो हजार से बाइस सौ रूपये में एक सिलेण्डर की काला बाजारी पर क्या प्रधानमंत्री इस पर रोक लगायेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी ने कटाक्ष किया कि जनता सिलेण्डर को लेकर कतारों में खड़ी है और प्रधानमंत्री मोदी असम की टी गार्डेन में लोक नृत्य का आनन्द ले रहे हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी तंज कसा कि हालात बयां कर रहे हैं कि जब रोम जल रहा था तब नीरव बांसुरी बजा रहा था। उन्होने कहा कि पीएम की खामोशी के बीच असम आज लूट का बाजार बना हुआ है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विस्वा सरमा की घेराबंदी करते हुए कहा कि उनके द्वारा लूट की बाजार में लूट के डबल इंजन की सरकार चल रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप के बयान के हवाले से कहा कि ईरान पर अमेरिकी हमले की कोई वजह नही थी। उन्होने कहा कि अब वहां के राष्ट्रपति टंªप द्वारा भारतीय शेयर बाजार को लेकर प्रतिक्रिया चिन्ताजनक है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है उससे ऐसा लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है।
Read Also-Prayagraj News-प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के निस्तारण में देरी पर हाईकोर्ट ने जतायी नाराज़गी



