Pratapgarh News-सेवारत शिक्षकों पर थोपे गए TET की अनिवार्यता विरोध में विशाल मशाल जुलूस

Pratapgarh News-अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, प्रतापगढ़ के आह्वान पर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को सेवारत शिक्षकों पर जबरन थोपे गए TET के विरोध में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का एकत्रीकरण सायं 4:30 बजे कम्पनी गार्डेन में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी साथी एकत्र हुए।
सायं 5:30 बजे मशाल जुलूस का विधिवत प्रारंभ हुआ, जो निर्धारित मार्ग—कम्पनी गार्डेन से अम्बेडकर चौराहा, पुलिस लाइन गेट, टेजरी चौराहा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय होते हुए रोडवेज बस अड्डा पहुंचा तथा पुनः अम्बेडकर चौराहा पर समापन हुआ।
जुलूस के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी प्रमुख मांगों को बुलंद किया। मुख्य रूप से सेवारत शिक्षकों को TET से पूर्णतः मुक्त करने तथा संबंधित विधेयक में संशोधन करने की मांग उठाई गई।
मशाल जुलूस कार्यक्रम को अटेवा पेंशन बचाओ मंच,प्राथमिक शिक्षक संघ,टीचर्स सेल्फ केयर टीम, एस.सी.एस.टी.टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन आदि के संयुक्त संयोजन मे आयोजित किया गया।
मशाल जुलूस कार्यक्रम को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश अमीन संघ,स्वास्थ्य विभाग आदि ने सहयोग और समर्थन दिया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। पूरे कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से किया गया।

TET की अनिवार्यता के विरोध में आयोजित मशाल जुलूस से पहले कम्पनी गार्डेन में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने अपने विचार रखे और आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया।जिसमे
वेद प्रकाश सरोज (प्रदेश महामंत्री, एस.सी./एस.टी. टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन)
उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के अधिकारों का हनन है और इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में संघर्ष तेज किया जाएगा।
विनय प्रताप सिंह (महामंत्री, अटेवा)
उन्होंने कहा कि अटेवा हमेशा शिक्षकों-कर्मचारियों के हित में खड़ा रहा है और आगे भी यह लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
सुशील कुमार मिश्र (जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ)उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वर्षों की सेवा को नजरअंदाज कर TET लागू करना पूरी तरह अनुचित है।
राजेश मौर्य (जिला संयोजक, टीएससीटी)
उन्होंने इस आंदोलन को शिक्षकों की एकता का प्रतीक बताते हुए सभी से इसे और मजबूत करने की अपील की।
अनिल यादव (जिलाध्यक्ष, अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन)
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल TET की नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की है।
दिनेश सरोज (जिलाध्यक्ष, एस.सी./एस.टी. टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन)
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र होगा।
विजय सिंह (जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ “एकजुट”)उन्होंने सभी संगठनों से एक मंच पर आकर संघर्ष को निर्णायक बनाने का आह्वान किया।
करुणेश सिंह “मुन्ना” (जिलाध्यक्ष, राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद)
उन्होंने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक एकजुट होकर इस लड़ाई को जीतेंगे और सरकार को झुकने पर मजबूर करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में सीपी राव जिला संयोजक अटेवा,विश्वदीप सिंह जिला सहसंयोजक, राजकुमार शुक्ल, बसन्त सरोज,अरविंद विंद, वेद प्रकाश आर्यन,पंकज सिंह,अनिल यादव,महेंद्र यादव,श्याम शंकर,हिमांशु कुमार, बाल्मीकि सरोज,राजेन्द्र यादव,जे के शर्मा, विन्देश्वरी सरोज,संजीत कुमार,सतीश वर्मा,प्रवीण मिश्र,भूपेंद्र गुलशन,पारस विश्वकर्मा, कमलेन्द्र कुशवाहा,अनिल यादव,संदीप यादव,अरविंद कुमार,उमेश तिवारी,अशोक यादव,राजेश मौर्य,अनिल मौर्य,कृष्ण मौर्य,अनूप यादव,राजकुमार विश्वकर्मा, अवधेश रजक,सत्येंद्र सिंह,दिनेश यादव,राजेन्द्र यादव,अजय कुमार मिश्रा, कमल सोनी,सुनील मौर्य,विनोद कुमार,राम यश,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, दिनेश चौधरी,सुरेन्द्र विमल,सूरज कनौजिया,अरशद अली,सुशील मिश्र,अशोक यादव,राजेन्द्र,उदय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

आयोजक:अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, प्रतापगढ़ रहा l

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय

Read Also-Fatepur News-केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार कराया जाय ताकि पात्रो को मिल सके लाभ : नरेश उत्तम पटेल

Related Articles

Back to top button