Trending

Prayagraj News: जातिगत जनगणना की घोषणा पर कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जुलूस, राहुल गांधी को बताया सामाजिक न्याय का पुरोधा

Prayagraj News: लंबे समय से जातिगत जनगणना की मांग कर रहे नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) जननायक श्री राहुल गांधी के प्रयासों को आज ऐतिहासिक सफलता मिली, जब केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल को आधिकारिक रूप से जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री अजय राय के निर्देश पर और जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से आंबेडकर चौराहे तक एक धन्यवाद जुलूस निकाला गया। यह जुलूस राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित किया गया था, जिन्होंने वर्षों से इस मुद्दे को जनता की आवाज बना कर सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा व्यास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा, “जातिगत जनगणना सामाजिक संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राहुल गांधी जी ने इसे सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं रहने दिया, बल्कि एक जन आंदोलन में परिवर्तित कर दिया।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातीय न्याय और समानता के इस अभियान को और आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button