Prayagraj News-प्रयागराज में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार
Prayagraj News-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव में शनिवार को संदिग्धों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन उपनिरीक्षक एवं दो सिपाही घायल हो गए। हालांकि सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
सहायक पुलिस आयुक्त विवेक यादव ने बताया कि बहरिया थाना की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जुगनीह गांव के एक प्रकरण के आरोपित फूलपुर थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव के प्रधान मोहम्मद सलीम खान के घर पर छिपे हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम शनिवार को संदिग्धों की तलाश में पहुंची तो ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले को दौरान तीन उपनिरीक्षक एवं दो सिपाही घायल हो गए। हालांकि बाद में भारी पुलिस बल के साथ फूलपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने हमले में शामिल मोहम्मद अबरार खान, ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम खान, अर्जखान और फ़राज़ खान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
Read Also-UP Weather Update : आंधी-बारिश से तबाही, किसानों को भारी नुकसान, 9 अप्रैल तक अलर्ट



