Punjab Latest News – लुधियाना की महिला निकली शातिर , तीन साल से लिव इन में रह रही महिला ने किया खेल, घर लौटा व्यक्ति तो फटी रह गई आंखें
Punjab Latest News – लिव इन रिलेशन में व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बड़ा खेल कर दिया। शातिर महिला तीन साल से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने लिव इन में रहने वाले व्यक्ति की विश्वास जीता और अब विश्वासघात कर दिया। घटना लुधियाना की है, जहां लिव इन में रहने वाली महिला ने व्यक्ति के घर पर चोरी की और फरार हो गई। जब व्यक्ति घर लौटा तो उसकी आंखें फटी रहे गई। क्योंकि घर से तीन लाख रुपये कैश और पांच तोले सोने के जेवर गायब थे।
आरोपी महिला राजवीर कौर फरार है। पीड़ित मंदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। लुधियाना के हैबोवाल कलां के सिल्वर सिटी निवासी मंदीप सिंह की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने ही शक्ति विहार इलाके में रहने वाली राजवीर कौर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
मंदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी महिला राजवीर कौर के साथ पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आरोपी राजवीर कौर को सब पता था कि वह पैसे, जेवरात व अन्य जरुरी दस्तावेज कहां रखता है। कुछ दिन पहले वह एक दिन के लिए किसी काम से घर से बाहर गया था। आरोपी महिला ने उसके जाते ही घर की अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे तीन लाख रुपये कैश और पांच तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए |