Kaushambhi news: नगर पालिका भरवारी में बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल
Kaushambhi news: भरवारी नगर पालिका में मौसम की पहली बारिश ने विकास कार्यो में भ्रष्टाचार की पोल खोल दिया है। नगर पालिका में करोड़ो की लागत से बना नाला पहली बारिश में पूरा पलट गया है। घटिया क्वालिटी से निर्मित नाला बारिश की पहली ही फुहार में ध्वस्त हो गया है। अफसरों के गठजोड़ से हुए इस खेल में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालाकि भरवारी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे दर्जनों मामलो का खुलासा हो चुका है। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
Kaushambhi news: also read– Ganja smuggling busted in Mau: एसटीएफ, एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
भरवारी नगर पालिका में निर्माण कार्यो में जमकर धांधली हो रही है। आरोप है कि निर्माण कार्यो में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। जबकि लाईट में 50 से प्रतिशत तक की वसूली किया जा रहा है। कमीशन खोरी के चलते विकास योजनाओं में जमकर धांधली हो रही है। सूत्रों की माने तो करोड़ो की लागत से रोही चौराहा से मूरतगंज तक नाला का निर्माण कार्य कराया गया था। अफसरों के गठजोड़ से बेहद ही घटिया क्वालिटी से नाला का निर्माण कार्य कराया गया था। मानक विहीन घटिया क्वालिटी की सामग्री से निर्माण के चलते करोड़ो की लागत से बना नाला पहली ही बारिश में पलट गया है। बारिश की पहली फुहार ने नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दिया है। सबसे हैरानी की बात है कि जेई, ईओ सहित नगर पालिका अध्यक्ष ने भी नाला का निरीक्षण कर आल ईज वेल बताया था। वही नाला पहली बारिश में ध्वस्त हो गया है।