Raipur: ओडिशा उपचुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा की जीत का दावा

Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शुक्रवार को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करने के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

भाजपा को बताया मजबूत विकल्प

मंत्री ने कहा, “भाजपा ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। नुआपाड़ा में भाजपा की ही जीत होगी।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है, जो ओडिशा में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Raipur: also read- Arshad Warsis shocking revelation: बॉलीवुड की सच्चाइयों पर अरशद वारसी का बेबाक खुलासा, बोले—अब हिट-फ्लॉप मायने नहीं रखती

कांग्रेस पर तीखा हमला

दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर मंत्री खुशवंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:

  • “कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान महज दिखावा है।”
  • “कांग्रेस में सब कुछ पहले से सेट होता है, वहां परिवारवाद ही चलता है।”
  • “कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मूर्ख बनाया जाता है, उनका सम्मान नहीं होता।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विकास के रास्ते पर आने का आह्वान किया और भाजपा को जनहित की पार्टी बताया।

Related Articles

Back to top button