Sanjay Kapoor’s Property: तलाक के बाद बच्चों के लिए संजय कपूर का बड़ा फैसला – 14 करोड़ का फंड और हर महीने लाखों की रकम

Sanjay Kapoor’s Property: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय खेल के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गए और मैदान से बाहर निकलते ही उन्हें हार्ट अटैक आया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने से एलर्जिक रिएक्शन हुआ, जिससे उनका निधन हुआ। उनकी कंपनी सोना कॉम्स्टार, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जे बनाती है, ने उन्हें “दूरदर्शी लीडर और दयालु इंसान” बताया।

बच्चों के लिए करोड़ों की व्यवस्था

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे—समायरा (2005) और कियान (2010)—हैं। 2016 में हुए तलाक के बाद अदालत ने बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी थी, जबकि संजय को उनसे मिलने की अनुमति मिली थी। तलाक के बाद संजय ने अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 14 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदे थे, जिनसे हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है। यह पैसा बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए है।

इसके अलावा, संजय ने मुंबई के खार इलाके में स्थित अपने पिता के स्वामित्व वाला एक घर करिश्मा के नाम कर दिया था। यह प्रॉपर्टी भी तलाक समझौते का हिस्सा थी।

रिश्तों में बदलाव

तलाक के शुरुआती वर्षों में करिश्मा और संजय के रिश्ते तनावपूर्ण रहे, लेकिन समय के साथ दोनों ने बच्चों की भलाई को प्राथमिकता दी। 2023 में अपनी बेटी समायरा के 18वें जन्मदिन पर दोनों एक साथ नजर आए थे। इस मौके पर संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनका बेटा अजैरियस भी मौजूद थे।

निजी जीवन और करियर

संजय कपूर तीन बार शादीशुदा रहे। उनकी पहली शादी 1996 में डिजाइनर नंदिता माहटानी से, दूसरी 2003 में करिश्मा कपूर से और तीसरी 2017 में मॉडल-अभिनेत्री प्रिया सचदेव से हुई। प्रिया से उन्हें एक बेटा अजैरियस है।

संजय न सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन थे, बल्कि पोलो के भी शौकीन थे। वह ‘औरियस पोलो टीम’ के मालिक थे और अक्सर अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेते थे।

Sanjay Kapoor’s Property: also read- Chandauli News: सरकार की स्वावलंबन नीति के आधार पर आगे बढ़े नीति आयोग- भारतीय किसान संघ

अंतिम विदाई

परिवार के मुताबिक, संजय कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा, जहां बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button