Sardar Patel birth aniversary: सोनभद्र में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन — भाजपा ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
Sardar Patel birth aniversary: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद सोनभद्र में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पार्टी ने देश में एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
रन फॉर यूनिटी: एकता की दौड़
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में विवेकानंद प्रेक्षागृह से हुई, जो शीतला मंदिर मेन चौक होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक पर समाप्त हुई। दौड़ में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे जनपद में जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नेताओं के विचार
राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा, “सरदार पटेल भारत के प्रथम गृहमंत्री और राष्ट्र के गौरव थे। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से अखंड भारत का निर्माण संभव हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा, “सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों को भारत में विलय कर एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।”
Sardar Patel birth aniversary: also read- Road accident in Pratapgarh: बेकाबू कार ने मचाया कहर, मिठाई दुकान में घुसने से दुकानदार घायल
प्रमुख उपस्थितजन
इस आयोजन में जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, लोकसभा संयोजक नागेश्वर देव पाण्डेय, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, मनोज सोनकर, सुनील सिंह, शम्भू नारायण सिंह, दिलीप चौबे, विनय श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, संजीव तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल, बलदेव सिंह, बलराम सोनी, रितु अग्रहरी, आशा विश्वकर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, अनुपम तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रवि पाण्डेय, जिला संवाददाता, सोनभद्र
 
				


