SBI PO Prelims Result 2025: जल्द होगी घोषणा, सितंबर में होगी मुख्य परीक्षा
SBI PO Prelims Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। यह परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, मुख्य परीक्षा सितंबर 2025 में होनी है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट इसी महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर Careers सेक्शन में जाकर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा और एडमिट कार्ड
जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा सितंबर 2025 में निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिलेगा, जो प्रीलिम्स में कटऑफ अंक प्राप्त कर पाएंगे। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
SBI PO Prelims Result 2025: also read– Remedies to prevent pimples: क्या बासी थूक से पिंपल्स और सफेद दाग ठीक होते हैं? जानें डॉक्टरों की राय
रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 500 पद नियमित (रेगुलर) और 41 पद बैकलॉग पदों के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।