British Parliament Award 2026: लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. त्रिपाठी को ब्रिटेन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
British Parliament Award 2026: शहर के जाने-माने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए. के. त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें 10 अप्रैल 2026 को British Parliament, लंदन में तथा 12 अप्रैल 2026 को University of Oxford में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान वे अपने शोध कार्य और शोधपत्र भी प्रस्तुत करेंगे, जिनमें वेट लॉस, पेट रोग, किडनी एवं गॉल ब्लैडर की पथरी, यूरिया-क्रिएटिनिन असंतुलन, बच्चेदानी की गांठ, इनफर्टिलिटी, ऑटिज्म, त्वचा रोग, यौन रोग और मानसिक रोगों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
एक लाख से अधिक जटिल रोगों के उपचार का दावा
बताया गया है कि होम्योपैथी के क्षेत्र में एक लाख से अधिक जटिल एवं असाध्य रोगों के सफल उपचार के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने वर्षों के अनुभव और शोध के आधार पर कई जटिल बीमारियों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं।
11 अप्रैल को नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का भ्रमण
अपने ब्रिटेन प्रवास के दौरान 11 अप्रैल को वे Natural History Museum, लंदन का भी भ्रमण करेंगे। यहां वे वैज्ञानिक अनुसंधान और ऐतिहासिक चिकित्सा विकास से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे।
3000 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर
डॉ. त्रिपाठी, डॉ. हैनीमैन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अब तक 3000 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुके हैं। इन शिविरों में हजारों मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
वे पूर्व में दुबई, जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, कजाकिस्तान, रूस, वियतनाम और नेपाल सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।
लखनऊ में वे जर्मन होम्योपैथिक क्लिनिक, बी-24, कैंपवेल रोड, आजाद नगर, बालागंज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जहां दूर-दराज से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
डॉ. त्रिपाठी को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि लखनऊ और भारत के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
रिपोर्ट निखिल श्रीवास्तव



