Singrauli News – युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में निकली भव्य रैली
प्रेम प्रकाश सिसोदिया के युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेसियो में हर्ष
Singrauli News – मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में प्रेम प्रकाश सिसोदिया के सिंगरौली जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मोरवा शिव मन्दिर से भव्य रैली निकाली गई। जो मोरवा शिव मन्दिर से प्रारंभ होकर एनसीएल कालोनी, कन्या हाईस्कूल, एलआईजी चौक, फल मंडी, पुरानी मार्केट, न्यू मार्केट, मोरवा थाना के सामने से मेन रोड होते हुए जयंत पहुंची। जहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नवानिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया का स्वागत करते हुए रैली में शामिल हो गये। वहा ने निगाही मोड़ होते हुए नवानगर पहुंचने पर रैली का भव्य स्वागत किया गया। माजन मोड़ वैढ़न में रैली के पहुंचने पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, रूपेश चन्द्र पाण्डेय सहित कई पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया का फूलमालाओ से जोरदार स्वागत किया गया।
रैली कलेक्ट्रेट होते हुए पुराना सर्किट हाउस चौराहा पहुंची जहा पर बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इसके बाद अम्बेडकर चौक पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मस्जिद चौराहा पहुंची जहा पर रैली का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रैली आगे बढ़ते हुए विंध्यनगर चौक पहुंची जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन हुआ। इसके पहले शिव मन्दिर मोरवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज कुलश्रेष्ठ, राजेश सिंह, शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया का फूल मालाओ से जोरदार स्वागत करते हुए बाधाई एवं शुभ कामनाए प्रेषित किया गया। यह रैली लम्बे वाहनो के काफिला के साथ निकली जिसे देखने के लिए लोग दुकानो से बाहर निकलकर नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया एवं अन्य पदाधिकारियों का अभिवादन किया। मालुम हो कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में 79 पदाधिकारिी नव निर्वाचित हुए है। जिसमें जिले के पदाधिकारी के साथ ही विधानसभा क्षेत्रो के साथ अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया है।



