Singrauli: राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक पर सिंगरौली का कब्जा
Singrauli: 11वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर ऐतिहासिक सफलता अपने नाम किया है। प्रत्यूष नायक 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, इशिका मौर्य 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सिंगिगन नित्य श्री 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजक पदक, अथर्व सिंहा 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक वही अवनीश अग्रवाल 40 किलोग्राम भार वर्ग मे 5वीं रैंक, इशांत पटेल 35 किलोग्राम भार वर्ग में 5वीं रैंक रहे।
Singrauli: also read- New rules of EPFO: पहला घर खरीदने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानिए क्या हुए बदलाव
उपरोक्त टीम कोच गणेश सिंह विशाल व कोच खुशबू साकेत के मार्गदर्शन में एवं टीम मैनेजर वंदना प्रजापति के नेतृत्व में सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। चयनित खिलाड़ी जम्मू कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपरोक्त ऐतिहासिक उपलब्धि पर आर्मेचर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय 3 स्टार रेफरी राहुल व्यास, आयोजन सचिव विक्रम डांगी, वैशाली तिवारी, शक्ति मौर्य, अमित राज, विनोद राय, सीए विकास शुक्ला, रजनीश द्विवेदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राकेश मिश्रा, डॉ प्रदीप कछुवाह, गोपालजी श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता सिंह, रश्मि शर्मा, अर्पित गुप्ता, लवकुश तिवारी, श्रीमती शिखा दुबे, एसके दुबे सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।