Sitapur Breaking- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुण्य श्लोक माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का किया अनावरण
Sitapur Breaking- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के दिशा निर्देश पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई बाई हो्ल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आंख अस्पताल चौराहे के निकट उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया की रानी अहिल्याबाई होलकर भारत की ऐतिहासिक धरोहर है उन्होंने सनातन के सम्मान के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया और महिला सुरक्षा व सम्मान के क्षेत्र में उन्होंने बहुत उत्कृष्ट कार्य किए हैं । आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में निरंतर कार्य किया जा रहा है और उनके कृतित्व को जन-जन से अवगत कराया जा रहा है इसी क्रम में आज सीतापुर में उनकी नवनिर्मित मूर्ति को लोकार्पित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतवर्ष और हम सब का स्वाभिमान है आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सबको उनके बताएं मार्ग को आत्मसात करने की आवश्यकता है और खासकर भारत की मातृशक्ति को माता अहिल्याबाई होल्कर से राष्ट्र प्रेम व धर्म प्रेम की शिक्षा लेकर कार्य करना चाहिए जिससे आने वाले समय में हमारा भारत विश्व गुरु के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा जिला प्रभारी नीरज सिंह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायकमहोली शशांकत्रिवेदी, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव विधायक सिधौली मनीष रावत निवर्तमान विधायक लहरपुर सुनील वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, नमिंद्र अवस्थी, भाजपा नेता मुनिन्द्र अवस्थी सागर गुप्ता सहित पूर्व जिला अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।