सोनभद्र। माफियाओं के इशारे पर जिले में किया जा रहा है अवैध खनन – सांसद छोटेलाल खरवार! आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम को सौप पत्र
नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, अवैध खनन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने उठाई आवाज
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राम मनोहर यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात करते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए अवैध खनन की जांच कराई जाए और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि सोनभद्र में माफियाओं के इशारे पर किया जा रहा है अवैध खनन, इसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किया जाए। जिला अध्यक्ष राम निहार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत घटिहटा के राजस्व ग्राम भगवां में अवैध खनन किया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि रूद्रा माइनिंग द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, मोरंग खनन स्थल और जिला पंचायत द्वारा टोल कर्मियों पर जो भी फर्मों द्वारा व्यक्तियों को रखा गया है, उनकी आईडी कार्ड जारी कराई जाए।
Also Read: Music Legend Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन पर पूरा देश गमगीन, पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला महासचिव सईद कुरैशी, विजय यादव, जयप्रकाश पांडे, सुनील गोड़, डॉक्टर लोकपति पटेल, परमेश्वर यादव, वेद मनी शुक्ला, गीता गौर, सुरेश यादव, सत्यम पांडे, विवेक सिंह पटेल, सूरज कुमार, अशोक कुमार पटेल, रोशन लाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अमित मिश्रा, सोनभद्र



