Sonbhadra News-शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई दुद्धी की कार्यकारिणी का गठन
Sonbhadra News-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई दुद्धी की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को BRC प्रांगण सभागार में हुआ। चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने किया। इस दौरान दो सौ से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
अध्यक्ष पद पर भोलानाथ अग्रहरि और मंत्री पद पर लोकपति वर्मा लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा संरक्षक जितेंद्र चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खां, कोषाध्यक्ष राघवदत्त पाण्डेय और संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार मौर्य सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए।
चुनाव सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष चोपन राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित चौबे, शशांक चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बभनी चंद्रजीत सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर धर्मेन्द्र यादव और चोपन ब्लॉक मंत्री अरविन्द्र कुमार चौहान ने भी सक्रिय योगदान दिया।
भारी बारिश के बावजूद प्रांगण शिक्षकों से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में शिक्षकगण जैसे राकेश शर्मा, शशिकांत, मधुरानी मसीह, सुशील आरती धर्मशिला, सविता गुप्ता, मीरा यादव, शैलेश मोहन, विवेक शांडिल्य, निरंजन, आनंद त्रिपाठी, वरुण यादव, रविकांत, अखंड प्रताप, प्रशांत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
मंच का संचालन जितेंद्र चौबे और अविनाश ने किया।
Sonbhadra News-Read Also-Chandauli News-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर की पीस कमेटी की बैठक