Sonbhadra News-समाजवादी मजदूर सभा ने किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
Sonbhadra News-समाजवादी पार्टी की मजदूर सभा इकाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को मजदूर, किसान और बेरोजगार विरोधी करार देते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव मुकेश सिंह और जिला अध्यक्ष छेदीलाल राजभर ने कहा कि
“उत्तर प्रदेश की सरकार की तानाशाही रवैया, गलत नीतियों और प्राथमिक शिक्षा की उपेक्षा के चलते प्रदेश का किसान, मजदूर, और युवा वर्ग भुखमरी और पलायन की कगार पर है।”
आंदोलन के प्रमुख मुद्दे:
-
प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए।
-
किसानों और मजदूरों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
-
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
-
पुलिस थानों में हो रही हिरासत में मौतों की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
-
धार्मिक आयोजनों पर सरकारी बजट बढ़ाने की बजाय शिक्षा और रोजगार पर फोकस किया जाए।
वक्ताओं के आरोप:
-
प्रदेश में 5,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद करने की योजना को अदूरदर्शी करार दिया गया।
-
धार्मिक आयोजनों पर बढ़ता बजट और शिक्षा-बेरोजगारी पर घटता ध्यान युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहा है।
-
पुलिस थानों में हिरासत में मौतों का आंकड़ा आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र पर कराएं पंजीकरण – विनीत सिंह
प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता:
भुवनेश्वर, दीपक, सोनू, सरदार परमवीर सिंह, समीर श्रीराम, दिनेश आदि कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि
“जब तक किसान, मजदूर और बेरोजगारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”