Sonbhadra News: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का आगमन: विवेक चतुर्वेदी

Sonbhadra News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव के आगमन को लेकर कैम्प कार्यालय रावर्ट्सगंज में पदाधिकारियों की बैठक की गई, जिसमें सोनभद्र के जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का आगमन सोनभद्र में दोपहर 12 बजे होगा, तत्पश्चात सिंचाई डाक बंगला रावर्ट्सगंज में भारतरत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोपहर 1 बजे उरमौरा स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर दोपहर 2:30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण कर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया जाएगा। इस मौके पर रालोद के प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज चौबे, नीतेश, शैलेश, श्यामू, किशन विश्वकर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button